Saturday, 14 April 2018

सच्चाई

अच्छा तो आप लिखना चाहते हैं ??
विषय क्या होगा ??
क्या कहा ??
सोचा नहीं !!
लिखिएगा आप भी सबकी तरह,
उनके चेहरे का खूबसूरत रंग,
या फिर  उनकी कमर का खूबशूरत मोड़।
कभी फुर्सत मिले श्रृंगार से तो,
लिखिएगा फुलवा  चाची की व्यथा,
उसकी फटी साडी के भीगे पल्लू का दर्द ,
लिखिएगा उसकी बहती आँखों का मर्म,
उसका  पुत्र और बहु के प्रति वात्सल्य ,
लिखिएगा कैसे मोहताज़ है,
भोजन को वो ,
कैसी लाचार है जीवन को वो।
लेकिन कँहा हो पाएगा  ये,
आपकी xcel शीटों से  भरी जिंदगी से,
अगर मिलेगा आपको थोड़ा सा  वक़्त,
तो आप तो लिखेंगे ना उनके सुर्ख लाल होंठ।
 अगर वक़्त मिल जाये इन सबसे ,
तो लिखिएगा उस कुतिया की कथा,
जो कल ट्रक के नीचे आकर चिपट गयी ,
और लिखिएगा उसके नवजात पिल्लों की व्यथा,
किंकियाते रहे वंही जो  चारो  ओर ,
खींचते रहे स्तनों को उसको ,
दूध के मोह में,
लिखिएगा कितने व्यस्त थे उस वक़्त आप ,
लिखने में उनकी साड़ी के पल्लू का रंग।
अगर साहस हो कलम में,
तो लिखिएगा इखलाख की कहानी ,
लिखिएगा उस भीड़ का रोष, लिखिएगा लाठी  की हर चोट,
लिखिएगा जरूर उसका दोष ,
और अगर हिलने लगे कलम,
तो लिख दीजिएगा बीफ़ को गाय का गोश्त।
क्या कहा ??
बहुत दर्द है इन सबमें !!
लोग सुनना पसंद नहीं करेंगे !!
अजी ये कविता कन्हा है ??
ये तो आईना है।
और जिसको आइना देखने से गुरेज़ हो ,
उसकी मानसिकता पे सवाल जरूर उठाइएगा।
ख़ैर ये सब कल लिख लिजिएगा,
आज तो लिखना है ना आपको ,
उनकी गर्दन पे लहराती जुल्फों का जाल.
                                                       prani.......  
सच्चाई 

Friday, 9 February 2018

badlaw

जब हमें इश्क़ की लत थी, तो लोगों को ना थी,
अब लोगों को है, मगर हमें नहीं।
वो कहतें हैं इजहार-ए-मुहब्बत किया था, तुमने,
अजी,  पुरानी बात है, कही होगी कभी।
चाँद,  सितारे, जुगनु, और तेरी बातें,
अक्सर किया करते थे हम।
अब करें तो समझ लेना, महफ़िल जमी थी कंही।।
 वक़्त ने सिखाया है ये हुनर हमको,
कि अब हर रंग पहचानते हैं हम।
कितनी वफ़ा, कितना धोखा, कितना सच, कितना झूठ,
कितनी शिदद्त है मुहब्बत में तेरी,
ये बहुत ख़ूब जानते हैं हम।
तू कँहा इस ख़याल में बैठी है की हमें ख़बर नहीं,
तेरा नक़ाब, तेरी रूह, तेरी तबियत, तेरा मिज़ाज, और क्या क्या कहें ,
की तुझे, तेरी सूरत से लेकर तेरी सीरत तक पहचानते हैं हम।
बेफिक्र रह , ये छलावा नहीं फितरत है तेरी ,
दिल तेरा साफ़ है कितना, ये भी जानते हैं हम। 
  

Tuesday, 21 January 2014

विरहिणी

घनघोर घटा घिर अम्बर आई ,
बूंदन के बाण चलाये रे ,
सखी रे यो सावण है के ,
मोरी अँखियाँ से नीर बहा  जाये रे।
इस पानी का रंग लाल भया ,
मोरे सबर का अब इंतकाल भया।
मोरो एक संदेशो रखियो ,
सखी रे मोरे पिया से जा के कहियो,
बड़े दिनन तक राह मैं  तक्यो,
ना वो आयो , ना तो वाको संदेशो  आयो।
 मैं राह ताकि थी निसदिन बर्सों ,
 कौन ख़ता  थी  ऐसी मेरो,
 जो वो ऐसो  रूठा है।
मैं प्राण बिछाये  बैठी थी,
साजन तोरे आवन की खातिर,
 रस्ते पर आँख बिछाये बैठी थी।
इस कठिन डगर पर जीवन की,
हर रिश्ता मुझसे छूटा था,
या फिर वो मेरा ईश्वर ही ,
मुझसे  कुछ रूठा था।
बहुत सम्भाली अब ना सम्भले ,
यो जीवन की म्हारी गगरी छलकी जाये,
 श्याम की मूरत रोज निहारूं ,
पूछ-पूछ मैं थक-थक हारूं ,
कब पाऊँगी दरस तुम्हारे,
राधे से रोज यही मैं मांगू,
मोहे मेरो  श्याम, हे पटरानी।
प्राण पखेरू जात हैं मोरे,
छोड़ धरा पर पिंजरा आपन।
एक अरज है तोसे मोरी की,
जो आयो अर्थी पर मोरी,
मोरी अँखियाँ बंद ना कीजो ,
आलिंगन तो पा ना सकी,
मोरी चिता को आपन दरसन दे के जइयो ,
जो समझ्यो इस काबिल मोहे,
मोरे माथे पर,रज अपने चरनन की,रख के जइयो,
पिया रे मोरी चिता को आपन दरसन दे के जइयो।
                                                                      प्रानी  .....
    

Wednesday, 18 December 2013

kisi ke liye kuch...

 जिंदगी के कुछ हंसीन किस्से भुला आया हूँ,
मैं कुछ ग़मों की तलाश में,
अपनी सारी  खुशियां लुटा आया हूँ। 
मैं एक स्वप्न की तलाश में,
अपने शक्शियत भुला आया हूँ। 
सफेदपोशों की नुमाइश लगी थी,
मेरे मोहल्ले में कल,
अपनी  बेइमानी बचाने को मैं भी,
उस मेले  में अपनी सारी ईमानदारी बेंच आया हूँ। 
 बहुत करीब थी दिल के मेरे,
इसलिए उस काली कमीज़ के लिए अपनी,
सैकड़ों सफ़ेद कैमीज़ें बेंच आया हूँ। 
अब तो हो ही जाउंगा  कामयाब मैं भी,
क्योंकि कल शाम मेले में मैं,
अपने इंसानियत बेंच आया हूँ। 

                                               प्रानी   .....

Tuesday, 19 November 2013

मय

tried some in ANUPRASH ALANKAAR...(repetition of a word many times...  )

मय =घमण्ड 

* मेरा मय मुझको ही मारे,

 और मैं जानु ना। 

या फिर जानु सबकुछ मैं ,

और करूँ कछ नाय। 

मेरा मय  कहता है मुझसे ,

मुझसे बड़ा ना कोई ,

और मैं कहके हाँ इस मन में ,

देता मय को बढ़ा। 

फिर कोई कहता   जो मुझसे ,

मैं रहता  हूँ मेरे मय में। 

मैं कहता हूँ झूठा है तू ,

तुझको यूँ दिखता है क्योंकि ,

तू रहता है तेरे मय में। 

मेरा मय  कहता है मुझसे ,

मैं इस  नगरी का वासी हूँ ,

तेरा मय कहता है तुझसे ,

तू उस नगरी का  वासी है। 

इस झूठे मय के चक्कर में,

मैं भी  भूला तू भी भूला ,

 हम एक धरा के वासी हैं। 

इस मय ने खींची दीवार ऐसी की ,

मैं मेरे को हिंदुस्तान कहता हूँ,

तू तेरे को पाकिस्तान कहता है। 

                                             PRANI.... 

Saturday, 24 August 2013

VIRAKTEE.....

विरक्ति या आशक्ति, बस जीवन की अभिव्यक्ति।
संयोग  की अभिलाषा या फिर वियोग की परिभाषा।
धूमिल जीवन, उजड़ा गुलशन,झिलमिल चिलमन।
……यादों के एक कहानी है,धागे में जिसे पिरोनी है। 
घिरता अम्बर या  ढलती सी शाम,
काश की कुछ तो हो मेरे भी साथ। 
…… यादों की एक कहानी है,धागे में जिसे पिरोनी है,
शायद फिर उनमें रंग भरें,
टूटे सपनों को पंख लगें।।
निर्झर सा तन,पतझर सा मन,
काली सी रात,खाली सी बात,
काश की हो मेरे भी साथ।  
…… यादों की एक कहानी है,धागे में जिसे पिरोनी है। 
फिर शायद मालाएं भी गूथूंगा उनसे,
एक शाम मिल पूछूंगा उनसे। 
शायद की उनके गले पड़े,
या टूट हवा में बिखर पड़ें। 

ये वक़्त बुरा था जीवन का,
या सुन्दरता की अभिलाषा थी। 
भटका सा पथ,भूली सी राह,
या सब बस पलकों का मयजाल। 
सपनों का रंग तो नीला है,
शायद  की दामन गीला  है,छोड़ो भी अब जाने दो,
मेरा जीवन ही कुछ धीमा है,
शायद ये मेरे अरमानों की सीमा है। 
काश कभी मुड़ पाउँगा मैं,
लौट यंही आऊंगा फिर मैं,
आखिर……. यादों की एक कहानी है,
उनको भी तो अभी सुनानी है………

                                              PRA.NI.

Saturday, 27 July 2013

humara watan

Kanha se log kahte hain desh me badhaali hai,
Har taraf to chayi khushhaali hai...
Peene ko kamskam maila he sahi,
Do ghoont paani to hai.
Kwan kahta hai is desh mein,
Gareebon ke liye khana nahi hai,
Ja ke dekho to humare hukmrano ke gharo ke peeche,
Khane ke liye kamskam joothi he sahi,
Kuch rotiyan to padi hain.
Wo jamne kuch aur the ,
Jab neta choriyan kiya karte the.
Ab to kamskam har neta arbpati to hai,
Ab jaane bhe do kargil ke baaten,
Ab har wajir-e-aajam phati dhoti kaise pahne.
Kyoun poochte hain jaanab,
Aap desh ke haalat purani baat hai,
Kuch naya kahiye kamskam aapke munh se,
Desh ko de gayi gaaliyan bahoot pasand aati hain.
Are taqdeer mein tha humare pichadna,
To kya hume langda he samajh lenge aap.
Waise bhe ab to likhne me bhe maza aata hai,
Humare desh me bhe chamchamati sadke hain,
Bhale he uske aajo baajo kuch jaanwaron jaise logon ka aashiyaan hai,
Humare yanha to ab gangajal dukano pe bikta hai, kyounki ganga to ab kuch jada he saaf hai.
Kwan kahta hai sadko pe bheed hai,
Kanhe kisi laal batti ka kaafila dekhiye to sahi.
Gujari baate hain ab daamini aur godhara jaise baaten,
Aaj to apne pahchaan batana bhe paap hai.....
                                                             PRANI